फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अटेवा ने किया मतदाता एवं पेंशन जागरूकता मार्च

Fri, 26 Jan 2024 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अटेवा पुरानी पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के की ओर से बृहस्पतिवार को भीमापार रेलवे क्रासिंग से कलक्ट्रेट तक मतदाता एवं पेंशन जागरूकता मार्च का आयोजन किया। पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन


जागरूकता मार्च का आयोजन जिलाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी, जिला संयोजिका कल्पना, जिला महामंत्री संजय कर पाठक, जिला कोषाध्यक्ष कृष्ण चौधरी के नेतृत्व में किया गया। मंडल अध्यक्ष बलवंत चौधरी ने अपने मताधिकार का शत-प्रतिशत प्रयोग करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष बृजेश द्विवेदी ने अपने मुद्दे और देश के विकास के लिए सभी को शत प्रतिशत मतदान करने पर जोर दिया। जिला संयोजिका कल्पना ने नई पेंशन योजना एवं निजीकरण के दुष्परिणाम बताया।
जिला प्रवक्ता आनंद शुक्ल ने शिक्षकों कर्मचारियों से कहा कि अपने सामाजिक सुरक्षा एवं बुढ़ापे की लाठी के लिए चल रहे आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहें। अपने परिवार और समाज को बेहतर भविष्य के लिए मतदान करने को प्रेरित करते रहें। कार्यक्रम में सुजीत जायसवाल, रणजीत, रीता भारती, अंजना, सुरेंद्र गुप्ता, दधीचि, शोभनाथ साहू, गौरव शुक्ल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, अमृतलाल वर्मा, मनीष दुबे, पशुपति, प्रमोद, शिव चौधरी, संघशील, विक्रांत, सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें