डुमरियागंज। क्षेत्र में शनिवार से शीतलहर-कोहरे और कड़ाके की ठंड का प्रकोप एक बार फिर तेज हो गया है। तीन डिग्री पारा लुढ़कने से लोग पूरे दिन गलन से ठिठुरते रहे। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने का जतन करते दिखाई दिए।
सुबह की शुरुआत नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के साथ हुई जो दोपहर से शाम तक सिलसिला चलता रहा। गलन अधिक होने के चलते लोगों को ठंड से कोई राहत नहीं मिली। संवाद