फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ओपन जिम अन्यत्र बनवाने के लिए दिया ज्ञापन

Sun, 06 Aug 2023 10:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वेदमाता गायत्री ट्रस्ट बढ़नी के मुख्य ट्रस्टी डॉ. विश्वंभर सिंह के नेतृत्व में लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन शोहरतगढ़ के नायब तहसीलदार गौरव कुमार व एसओ ढेबरुआ छत्रपाल सिंह को ओपन जिम के निर्माण के विरोध में सौंपा।
विज्ञापन

बताया कि उक्त स्थल पर स्थित पोखरे के निकट हनुमान मंदिर, शिव मंदिर व राधा-कृष्ण मंदिर है। जहां प्रत्येक मंगलवार को कीर्तन-भजन होता रहता है, और छठ पूजा पर तीन दिवसीय पूजा-अर्चन व मेला लगता है। ओपन जिम के बनने से उक्त स्थान पर अराजक तत्वों का जमावड़ा रहेगा। जिसकी जानकारी नगर के संभ्रांत लोगों ने बढ़नी चेयरमैन सुनील अग्रहरि के साथ हुई बैठक में दिया ज्ञापन में नगरवासियों ने मुख्यमंत्री से जिम को दूसरी जगह बनवाने की अपील किया है।
इस दौरान उपेंद्र पांडेय,डॉ. राज नरायण उपाध्याय, विनीत कमलापुरी, प्रताप पांडेय, विकास सिंह, रामजी पांडेय, दुर्गेश कमलापुरी, विनय अग्रहरि, राजन पांडेय, दुर्गेश पांडेय, दीप नरायण उपाध्याय, शंभूनाथ त्रिपाठी, नगेंद्र नाथ पांडेय, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें