उसका बाजार। कस्बा के शिव मंदिर रेहरा के परिसर में चल रही शिव पुराण कथा में कथा वाचक आचार्य ब्रह्मा नंद ने भगवान मार्तंड के प्रसंग की कथा सुनाई। कथा के साथ ही बीच-बीच में कई प्रेरक बातें भी श्रद्धालुओं को बताईं।
कहा कि भगवान शंकर की करुणा और कृपा संपूर्ण विश्व में व्याप्त है। उनकी कृपा दृष्टि से ही यह जगत संचालित है। उन्होंने कहा कि हमें मनुष्य का शरीर तो मिल गया लेकिन हमने इसके महत्व को नहीं समझा तो सब बेकार है। इस दौरान फूलचंद साहनी, शिव कुमार जायसवाल, विभूति अग्रहरि, दीपक कुमार, दिलीप कुमार, अनुराग आदि मौजूद रहे। संवाद