फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पछुआ से बढ़ी गलन, पारा गिरा

Fri, 06 Dec 2024 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के बुद्धा पार्क में धूप में झूले का आनंद लेते बच्चे।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल की तराई में लगातार पछुआ हवा चलने से चार दिन से तापमान में गिरावट हो रही है। ठंड बढ़ने के कारण लोगों की दिनचर्या बदल रही है, जबकि बच्चों और बुजुर्गाें को सेहत का ज्यादा ध्यान देना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव के कारण थोड़ी सी लापरवाही से सेहत बिगड़ रही है।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को दिन व रात के तापमान एक डिग्री से अधिक गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28.2 एवं न्यूनतम तापमान एवं न्यूनतम 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पर बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 29.4 एवं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस था। चार दिन में अधिकतम तापमान 3.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान दो डिग्री कम होने से ठंड बढ़ गई है। यहीं कारण है कि ज्यादा आवश्यक कार्य नहीं होने पर लोग देर से घर से बाहर निकल रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इस कारण 8 दिसंबर की रात में बादल आएंगे और कहीं कहीं बारिश का पूर्वानुमान है। बादल से तापमान कुछ बढ़ेगी, लेकिन बारिश हुई तो ठंड भी बढ़ सकती है। राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी हवा के कारण कोहरा कम हो गया है। तापमान में मामूली गिरावट होने का अनुमान है। बादलवाही और बारिश के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है।ी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें