फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेगा ब्लॉक से सहालग के बाजार पर संकट, व्यापारी परेशान

विज्ञापन
कपड़े की दूकान में खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सहालग के बीच ट्रेन का पहिया थमने से व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। गोरखपुर, लखनऊ से साप्ताहिक बाजार करके दुकान चलाने वाले दुकानदारों को बड़े नुकसान की आशंका है। क्योंकि वह माल नहीं ला पा रहे हैं। अगर ला रहे हैं तो 25 प्रतिशत खर्च हो जा रहा है। कई कारोबारी को मायूस हो गए हैं और पुराने माल से काम चला रहे हैं, जिसे देखने के बाद ग्राहक लौट जा रहा है।
विज्ञापन

वहीं, कुछ लोग किसी प्रकार से भाड़ा खर्च करके ला रहे तो अधिक रेट लगाने पर ग्राहक नाराज होकर चले जा रहे हैं। रविवार को अलग- अलग बाजार के कपड़े, काॅस्मेटिक और इलेक्ट्राॅनिक सामान की बिक्री करने वाले दुकानदारों से बात की गई तो उन्होंने यह बात बताई। उनका कहना था कि सालभर की कमाई इसी तीन माह की सहालग में होती है। 70 प्रतिशत कपड़ा, इलेक्ट्राॅनिक सामान गोरखपुर से लाते हैं, जबकि काॅस्मेटिक लखनऊ और दिल्ली से लाते हैं। ट्रेन का संचालन बंद होने से बाजार नहीं कर पा रहे हैं। सहालग के सीजन में बंदी ने पूरा साल बर्बाद कर दिया। अप्रैल, मई सहालग थी जो प्रभावित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें