फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर राजनीतिक दलों संग बैठक

Tue, 30 Jun 2026 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र डुमरियागंज के मतदेय स्थलों के संभाजन (पुनर्गठन) के संबंध में सोमवार को उपजिलाधिकारी कार्यालय में एसडीएम विवेकानंद मिश्र की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के 29 ऐसे मतदेय स्थलों की पहचान की गई है, जिन्हें एक ही भवन में संचालित दूसरे बूथ में समायोजित किया जा सकता है। इस संबंध में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने सभी दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि यदि प्रस्तावित संभाजन के संबंध में कोई दावा अथवा आपत्ति हो तो उसे एक जुलाई तक लिखित रूप में उपलब्ध करा दें ताकि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान अशोक गुप्ता, अभिषेक त्रिपाठी, जलाल अहमद, हरीलाल, अशोक कुमार बौद्ध आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें