फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गांव में लगेगी बैठक, शौचालय के लिए कर सकेंगे आवेदन

Sat, 20 Jul 2024 02:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
व्यक्तिगत शौचालय से छूटे हुए लाभार्थियों को मिलेगा अवसर
विज्ञापन


पंचायती राज विभाग ग्राम पंचायत स्तर पर कराएगा बैठक और ऑनलाइन आवेदन

इसके बाद कमेटी करेगी जांच फिर मिलेगा शौचालय बनाने के लिए सहायता राशि

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। अगर गांव में रहते हैं और शौचालय नहीं है तो यह आपके लिए काम की खबर है। गांव में 22 से 26 जुलाई तक विशेष बैठक का आयोजन होगा। बैठक के जरिए यह जानकारी ली जाएगी कि किस परिवार के पास शौचालय नहीं है। वह इस योजना से वंचित रह गया है। उसका पूरा डिटेल नोट होगा। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन होगा फिर शौचालय की सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू होगी। बैठक का उद्देश्य है कि सीधे लोग जुड़ सकें।

जनपद वर्ष 2019 में ही खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ) घोषित किया जा चुका है। व्यक्तिगत शौचालय देने के साथ-साथ ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनवाया जा रहा है, जिससे वह परिवार भी खुले में न जाएं, जिनके पास जमीन के अभाव में शौचालय नहीं बन पाया है। अब सरकार उन लोगों को योजना का लाभ देने की कवायद शुरू की है जो वाकई में पात्र हैं, लेकिन उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। इसलिए उन्हें लाभ दिलाने की प्रक्रिया तेज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाभार्थी को शौचालय दिलाने के लिए गांव स्तर पर बैठक होगी। 22 से 26 जुलाई तक गांवों में ग्राम सभा की खुली बैठक होगी। इसमें विभाग से जुड़े लोग रहेंगे जो लाभार्थी का नाम पता और पूरा डिटेल नोट करके। ब्लॉक और विकास भवन स्तर से ऑनलाइन आवेदन कराएंगे, जिससे लोगों को लाभ मिल सके। ऐसे में जिन लोगों के पास व्यक्तिगत शौचालय नहीं है, वे ग्राम सभा की बैठक में शामिल होकर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में डीपीआरओ आदर्श कुमार ने बताया कि छूटे हुए परिवारों को व्यक्तिगत शौचालय दिलाए जाने के लिए ग्राम सभा स्तर पर बैठक होगी। सभी को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें