फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑपरेशन कवच के तहत बैठक में सीमावर्ती गांवों में सतर्कता बढ़ाने पर जोर

Mon, 06 Apr 2026 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ऑपरेशन कवच के तहत रविवार को एसएसबी कैंप ककरहवा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने एसएसबी और इंडो-नेपाल सीमावर्ती ग्राम सुरक्षा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर अभियान के उद्देश्यों की जानकारी दी। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ाने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

बैठक में उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली किसी भी संदिग्ध या अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों को देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सीमाई क्षेत्रों में सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है।
इस दौरान थानाध्यक्ष मोहाना जितेंद्र सिंह, एसी एसएसबी ककरहवा कैलाश दान, ऑपरेशन कवच प्रभारी निरीक्षक मनोहर लाल, सीमा शुल्क निरीक्षक संजीव कुमार, चौकी इंचार्ज ककरहवा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह सहित एसएसबी व थाना मोहाना के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें