सिद्धार्थनगर।
लोहिया कला भवन में आंगनबाड़ी और सहायिका एसोसिएशन का बुधवार को सम्मेलन हुआ। इसमें मानदेय बढ़ाने और नियमित करने की मांग की गई। साथ ही संगठन को और मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का समाज में महत्वपूर्ण योगदान है, वह अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। प्रदेश अध्यक्ष गीतांजलि मौर्या ने कहा कि संगठन मानदेय वृद्धि और नियमित करने के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर प्रसन्नता जताते हुए उम्मीद की कि अब पूर्वांचल का पिछड़ापन दूर होगा। इस दौरान प्रदेश मंत्री प्रभावती देवी, कोषाध्यक्ष जरीना खातून, जिला कार्यक्रम अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जोहरा प्रवीन, प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम, रीता पांडेय, गीता पांडेय, पूनम त्रिपाठी, किरन श्रीवास्तव, किरन गुप्ता, सरिता सिंह, मिथिलेश पांडेय, शाकिरा, नंदनी मिश्रा, कुसुम, शिमला मौर्या आदि मौजूद रहे।