सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विरजेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में 13 जुलाई 2024 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित किए जाने के लिए बैठक हुई। इसमें जनपद के न्यायिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी एवं बैंक के अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। साथ ही अधिक से अधिक सिविल व दांडिक वाद को लोक अदालत के लिए चिह्नित किए जाने और मामलों में अधिकाधिक नोटिस निर्गत किए जाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
एडीएम उमाशंकर को राजस्व संबंधी वादों के अधिकाधिक निस्तारण व अधिकाधिक मामलों के चिह्नांकन के लिए निर्देशित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ को न्यायालय से निर्गत नोटिस को पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद रफी उपस्थित रहे। संवाद