फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतिबंधित दवा मिलने पर मेडिकल स्टोर सील

Fri, 25 Oct 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिस्कोहर। ड्रग इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह की टीम ने इटवा तहसील क्षेत्र के हरि जोतवा गांव में मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा मिलने पर कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यहां मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं बेचने की सूचना पर शुक्रवार को छापे मारने पहुंची। टीम ने जांच की तो स्टोर से प्रतिबंधित गोलियां बरामद हुई जोकि नशा के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर में नशीली और नकली दवाइयां पाई गई हैं, मेडिकल स्टोर सील कर दिया गया है और संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें