फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘योगी सरकार ने ढाई साल में 13 मेडिकल कॉलेज दिए’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘योगी सरकार ने ढाई साल में 13 मेडिकल कॉलेज दिए’
विज्ञापन

सरकार के ढाई साल पूरे होने पर सांसद ने की पत्रकारों से बातचीत
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। सरकार ने शपथ लेते ही 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ कर्ज माफ कर दिया। बाढ़ में पहली बार कोई सीएम नाव पर सवार होकर जनता के बीच पहुंचा। गन्ना किसानों का 73 हजार करोड़ का भुगतान किया। पहली बार बस्ती और गोरखपुर मंडल की बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू कराया गया।
यह बात गुरुवार को सांसद जगदंबिका पाल ने सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पूरे होने पर रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। कहा कि आजादी के बाद से प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेज थे। लेकिन योगी सरकार ने ढाई साल के कार्यकाल में 13 मेडिकल कॉलेज देकर कीर्तिमान स्थापित किया है। इनमें 8 नए मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य चल रहा है। ढाई साल में 1 लाख 30 हजार मजरों में विद्युतीकरण हुआ है। बिजली सप्लाई ठीक की गई है। 2 करोड़ 61 लाख घरों में व्यक्तिगत शौचालय बनाये गए। प्रधानमंत्री आवास योजना में 12 लाख 82 हजार आवास बनाए गए। ढाई साल में मुख्यमंत्री 9 बार जिले का दौरा कर चुके हैं। जबकि पूर्व की सरकारों के मंत्री भी इतनी बार नहीं आते थे। कहा कि योगी आदित्यनाथ ने जिले में 1 हजार करोड़ रुपये की लागत से कई काम किए हैं। इनमें सड़कों से लेकर मेडिकल कॉलेज, राजकीय नलकूप की स्थापना जैसे काम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन के चुनाव प्रभारी पूर्व मेयर राम गोपाल मोहले ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश की कार्य संस्कृति को बदला है। बनारस में अभूतपूर्व कार्य हो रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लाल जी त्रिपाठी उर्फ लाल बाबा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना चौधरी, पूर्व नपा अध्यक्ष सिद्धार्थनगर एसपी अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें