फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज : सुरक्षा होगी सख्त...हर प्वांइट पर होगा कैमरे की नजर

Fri, 30 Aug 2024 01:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रात 10 बजे के बाद बाहर नहीं दिखेंगे मेडिकल छात्र, चार सशस्त्र सहित 74 नये गार्ड की होगी तैनाती
कोलकाता मेडिकल कॉलेज में दरिंदगी के बाद सुरक्षा पर विशेष ध्यान
कॉलेज, पुराने भवन और महिला हर अस्पताल के हर प्वाइंट पर लगेगी सर्च लाइट
लोकल पुलिस के साथ ही गोपनीय विभाग की भी रहेगी नजर, जानेगा सुरक्षा का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था सख्त की गई जाएगी। जहां अतिरिक्त 130 सीसी कैमरे से हर प्वाइंट पर नजर रखा जाएगा। वहीं, तीन पार्ट में बंटे मेडिकल कॉलेज के हर प्वाइंट को हाई क्वालिटी के सर्च लाइट से लैस किया जाएगा, जिससे रात में अंधेरा न रहे। सुरक्षा और बढ़ने के लिए 74 नये निजी गार्ड तैनात किए जाएंगे। इसके साथ ही लोकल पुलिस की नजर रहेगी। सुरक्षा पर गोपनीय विभाग भी नजर रहेगी। जो मेडिकल कॉलेज पर नजर रखेगी।
कोलकाता में महिला डॉक्टर से दरिंदगी के बाद पूरे दिन में गुस्सा और आक्रोश है। इस घटना को लेकर जहां मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में सुरक्षा को लेकर विरोध किया जा रहा है। वहीं, कई संगठन मेडिकल कॉलेजों में सुरक्षा कड़ी करने की मांग कर रहे हैं, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना घटित न होने पाए। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा को लेकर शासन भी सख्त है। हर प्रकार से सुरक्षा के इंतजाम करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मेडिकल कॉलेज प्रशासन सुरक्षा के प्रबंध करने में जुट गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में कॉलेज, पुराने भवन में इमरजेंसी और वार्ड इसके अलावा महिला अस्पताल के हर उस प्वाइंट पर को अतिरिक्त सीसी कैमरे से लैस किया जा रहा है जो प्वाइंट छुटे हुए थे। यह कवर करने की दूरी अधिक थी। ऐसे प्वाइंट को चुनकर कुल 130 से अधिक नये कैमरे लगाने का कार्य शुरू कर दिया। इसके अलावा हाई क्वालिटी के सर्च लाइट से सभी प्वाइंट को लैस किया जाएगा। जिससे कोई हिस्सा ऐसा न रहे जहां अंधेरा रहे। इससे यह फायदा होगा कि कोई भी अराजक तत्व किसी महिला स्वास्थ्यकर्मी या फिर इलाज के लिए आई महिला व युवती के साथ गलत कर सकेगा। इसके अलावा अस्पताल में गार्ड की व्यवस्था है ही।
घटना के बाद से लोकल थाने की पुलिस भी अलर्ट मोड में है जो रात में लगातार निगरानी करती है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए गोपनीय विभाग भी काम करेगा। उसकी नजर रहेगी और समय-समय पर सुरक्षा को लेकर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट देते रहेंगे। जिसकी जरिए होने वाले चूक को सुधारा जा सकेगा। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन ने कि सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जा रहा है। अतिरिक्त सीसी कैमरा लगाने के साथ ही, सर्च लाइट लगाई जाएगी।इसके साथ ही 74 और गार्ड की तैनाती के लिए कागजी कार्रवाई शुरू हुई है।
-
बढ़ेगी इतने निजी गार्डों की संख्या
कोलकाता कांड के पर मेडिकल काॅलेज में उठे सुरक्षा के सवाल के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जुट गया है। कॉलेज सहित तीन पार्ट की सुरक्षा के लिए 74 और गार्ड की तैनाती के लिए प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें जल्द ही तैनाती मिल जाएगी। इसमें 68 पुरुष गार्ड तैनात होंगे। जबकि, छह महिला गार्ड तैनात होंगी। इस 74 में चार सशस्त्र से लैस गार्ड रहेंगे, जो मेन प्वाइंट पर तैनात रहेंगे। इसके अतिरिक्ति मेडिकल कॉलेज में पहले 26 निजी गार्ड तैनात किए गए हैं।
-
रात 10 बजे के बाद बाहर नहीं दिखेंगे मेडिकल छात्र
सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल कॉलेज के छात्र जो कैंपस में रहते हैं वह किसी भी हाल में रात 10 बजे के बाहर नहीं जा सकते हैं। अगर जाने की कोशिश करते हैं या फिर किन्हीं कारणों से बाहर दिख गए तो उनकी जांच होगी, इसके बाद मेडिकल कॉलेज के नियम के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कोई बाहर न जा सके इसके लिए हास्टल पर भी सुरक्षा कर्मियों की रात में नजर रहेगी।
विज्ञापन

-
मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया
प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन और सीएमएस डॉ. एके झा ने बुधवार रात मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा को लेकर इमरजेंसी सहित पुराने भवन के सभी वार्ड को देखा। इसके बाद महिला अस्पताल और अन्य प्वाइंट की जांच की। जहां सुरक्षा के जरूरी हैं, उसकी रिपोर्ट तैयार की। इसके साथ ही सुरक्षा गार्डों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें