फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रतियोगिता में सफल छात्रों को मिले मेडल व पुरस्कार

Thu, 16 Mar 2023 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में प्रमाणपत्र और मेडल ​दिया गया।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सहायक संभागीय परिवहन विभाग द्वार गत माह पूर्व माध्यमिक, माध्यमिक, एवं राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए चित्रकला, निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। बृहस्पतिवार को प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को एआरटीओ कार्यालय में प्रमाणपत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार की राशि छात्रों के बैंक खाते में भेज दी गई।
विज्ञापन

एआरटीओ अरुण कुमार चौबे ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में सड़क सुरक्षा के प्रति जो जागरूकता उत्पन्न होगी वह जीवन पर्यन्त कार्यशैली में भी दिखेगी। इसलिए बच्चों में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से ऐसे आयोजन आयोजित किए जाते हैं और उन्हें पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जाता है। चित्रकला कार्टून, निबंध लेखन, क्विज सहित तीनों प्रतियोगिताओं में राजकीय महाविद्यालय के कुल नौ छात्र-छात्राओं के बैंक खाते में प्रथम को 5,000, द्वितीय को 3,000 तथा तृतीय को 2,000 रुपये बैंक खाते में भेज दिए गए हैं। इसी तरह माध्यमिक विद्यालय के कुल नौ छात्र-छात्राओं में 3,000, 2,000, 1,000 एवं जिले के प्रत्येक विकास क्षेत्र से नौ पूर्व माध्यमिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं सहित 126 विद्यार्थियों के बैंक खाते में 500, 300, 200 रुपये भेजे गए। इस दौरान कुल 144 छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नोडल अधिकारी डा. विनोद बहादुर सिंह, एआरटीओ अरुण कुमार चौबे, यात्रीकर अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, अजय सिंह ने प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री कलीमुल्लाह ने किया। इस दौरान शैलेन्द्र कुमार मिश्र, अब्दुल अजीज, सुशील कुमार सिंह, मुस्तन शेरुल्लाह, संतोष कुमार मिश्र, उत्सव तिवारी, अवधेश सिंह, राम सेवक, वंदना, अनीता आर्या उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें