फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसी कैमरे की निगरानी में एमबीबीएस के छात्र देंगे परीक्षा

Tue, 27 Feb 2024 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा एक मार्च से शुरू हो जायेगी। परीक्षा वाइस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। परीक्षा के लिए सभी बिंदुओं पर ध्यान दिया जा रहा है। परीक्षा की निगरानी सीधे विश्वविद्यालय से होगी। परीक्षा में 100 छात्र-छात्रा प्रतिभाग करेंगे। सीट प्लानिंग करके परिक्षार्थियों को बैठाया जाएगा। प्रभारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी ने द्वितीय वर्ष की परीक्षा को सफल बनाने के लिए तैयारी कर ली गई है। इस बार वार्षिक परीक्षा वाइस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी के निगरानी में होगी। जिसकी मानिटरिंग सीधे यूनिवर्सिटी से होगी।
विज्ञापन

परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करने पर छात्र-छात्राओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यूपी बोर्ड परीक्षा की तरह परीक्षा की सख्ती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें