फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्काउट गाइड रैली में बढ़नी के बच्चों का रहा दबदबा

Tue, 19 Dec 2023 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
माता प्रसाद जायसवाल इंटर कालेज इटवा में स्काउट गाइड रैली के विजयी बच्चों को पुरस्कृत करते विधाय
विज्ञापन
इटवा। माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज इटवा परिसर में आयोजित जनपदीय स्तरीय स्काउट गाइड रैली में आदर्श गांधी इंटर कॉलेज बढ़नी के बच्चों का दबदबा रहा। 83 अंक पाकर इस विद्यालय के बच्चे शीर्ष पर रहे। वहीं 75 अंक अर्जित करके शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ दूसरे व 72 अंक अर्जित करके विकास इंटर कॉलेज खेसरहा तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में 17 गाइड व पांच स्काउट सहित कुल 22 टीमों में 373 बच्चों ने प्रतिभाग किया। 23वीं जनपदीय स्काउट गाइड रैली 2023 का समापन सोमवार को विधायक विनय वर्मा ने किया।
उन्होंने कहा कि स्काउट गाइड रैली में भाग लेने वाले 15 विद्यालयों के बच्चों का आत्मविश्वास व उनके की ओर से प्रतियोगिता में किया गया । इस प्रतियोगिता से बच्चों में दैवीय आपदा में मदद करने, आपातकालीन स्थितियों में देश की सेवा करने की प्रेरणा स्काउट में भाग लेने वाले बच्चों को शुरू से ही दी जाती है। जो सराहनीय है। इस अवसर पर जिला स्काउट कमिश्नर राम विलास यादव, रमाकांत द्विवेदी, विक्रम प्रसाद यादव, गोपेश्वर चौबे, इरशाद अहमद, नलिनीकांत मणि त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें