फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में घुसी अनियंत्रित कार

Tue, 19 Dec 2023 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के पास हनुमान मंदिर मोड़ पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार कार एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में घुस गई। गनीमत रहा कि उस समय दुकान में कोई मौजूद नहीं था।
विज्ञापन

क्षेत्र के शाहपुर-सिंगारजोत मार्ग पर स्थित रमवापुर उर्फ नेबुआ गांव के मोड़ पर भोर में करीब चार बजे एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में तेज रफ्तार से सिंगारजोत की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। आवाज सुनकर आसपास के लोग जग गए, लोगों ने देखा कि लोहे की इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान करीब दस फीट दूर एक गड्ढे में गिर गई और दुकान के स्थान पर गाड़ी क्षतिग्रस्त खड़ी थी। सुबह होने पर जेसीबी के मदद से दुकान और गाड़ी दोनों को बाहर निकाला गया है। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष मुकेश राय ने बताया घटना की जानकारी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें