भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के खुरपहवा गांव में मंगलवार को राजगीरों को प्रशिक्षित किया गया।प्रेरक विजय भास्कर मिश्रा ने स्वच्छता मिशन के तहत शौचालयों के निर्माण पर जोर दिया। राजगीरों को ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर खाद गढ्ढा, वर्मी कंपोस्ट, फिल्टर चैंबर आदि के निर्माण की जानकारी दी। इस दौरान एडीओ पंचायत लाले, अरशद जमाल, प्रतीक रावत, जुबेर, रामजी, रिजवान, दिलीप कुमार, राम अनिल पांडेय, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।