सिद्धार्थनगर। डीएम संजीव रंजन ने बताया कि सभी 11 नगर निकायों में चुनाव में मतदान के दिन 11 मई को जिले में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग और प्रमुख सचिव श्रम के निर्देशानुसार अवकाश घोषित किया गया है। जिसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।