उसका। उसका थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव में मंगलवार देर रात विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से फंदे के सहारे लटका हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी संजू (26) पत्नी संदीप अग्रहरि की मंगलवार रात रात्रि लगभग 12:30 बजे कमरे में छत के कुंडे के सहारे फंदे से लटकता हुआ शव मिला। सांस वकीला एक लड़क और एक पांच साल की लड़की घर पर थे। जबकि पति मुंबई में कमाता है। मौत की जानकारी सास ने पड़ोसियों के साथ ही पुलिस को दिलवाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सास के मुताबिक संजू मानसिक रूप से परेशान थी। मृतका का जिला अस्पताल पर चल रहा था। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक उसका बाजार सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच गए थे। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।