भारतभारी। क्षेत्र के जानकी नगर बढ़नी कोल्ड स्टोरेज में आयोजित सात दिवसीय संगीतमयी श्रीराम कथा के दूसरे दिन मंगलवार की रात को कथा वाचक पं. राकेश शास्त्री ने कथा की महिमा बताते हुए कहा कि संसार में पत्नी के लिए पति से बड़ा कोई दूसरा धर्म नहीं है। भोले बाबा सती को बार-बार समझे, लेकिन सती जी के बात समझ में नहीं आई और सती अपने पिता के यहां रक्षक प्रजापति कहां गए और बिना बुलाए गई और वहां अपने प्राण को त्याग देना पड़ा। कथा के दौरान चंद्र प्रकाश वर्मा चंदू चौधरी, उदय शंकर श्रीवास्तव, बलकेश चौधरी, अवधेश चौधरी, संतोष श्रीवास्तव, धर्मेश पांडेय, प्रेम पांडेय, शिव कुमार, विनय शंकर, राजन, शुभम, गोली आदि मौजूद रहे।
-
शिव पार्वती विवाह की कथा का रसपान कराया
पकड़ी बाजार। क्षेत्र के परास पिंडा गांव में आयोजित विष्णु महा यज्ञ के दूसरे दिन मंगलवार की रात कथावाचक पंडित चंद्रशेखर रामायणी ने शिव पार्वती विवाह की कथा सुनाई। इस दौरान यहां आयोजक पप्पू, सोनू दुबे गुड्डू, जर्नादन आदि मौजूद रहे। संवाद