फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Sun, 27 Oct 2024 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र ग्राम अतरी के हरिजन टोला में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे में छत की कुंडे से साड़ी से बने फंदे के सहारे शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मायका पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का पति फिरोजाबाद में दिहाड़ी करता है। सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हुआ।
विज्ञापन


क्षेत्र ग्राम अतरी के हरिजन टोला निवासी लक्ष्मी (22) पत्नी विनय चंद्र की लगभग छह माह की बच्ची रविवार सुबह कमरे में रो रही थी। रोने की आवाज सुनकर बच्ची के बाबा लालमन और दादी सुर्यमती, बहू लक्ष्मी के कमरे गए, तो देखा कि छत की कुंडी से साड़ी के सहारे उसकी लाश लटक रही है और बच्ची अपनी मां देखकर तेज से रो रही है। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से फंदे से उतरवा कर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक लक्ष्मी की शादी लगभग 18 महीने पहले शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र ग्राम अतरी के हरिजन टोला निवासी विनय चंद्र के साथ हुई थी। ससुर लालमन ने बताया बताया कि शनिवार देर शाम खाना बनाई, मुझे और मेरी पत्नी को खाना खिलाया। फिर काम निपटाकर बच्ची को लेकर कमरे में सोने चली गई। हम कमरे के बाहर बरामदे में सो रहे थे। रात में बच्ची के रोने की आवाज आई तब हम लोग कमरे में गए तो देखा की कुंडी से लटक रही थी। मृतका लक्ष्मी के पिता बीपत दास ने थाने पर तहरीर देकर पति, ससुर और सास पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। एसओ शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मायका पक्ष की तहरीर पर मृतक विवाहिता के पति, ससुर और सास पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें