बांसी/ जोगिया। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भंवारी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहित का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है।
इटवा थाना क्षेत्र के पड़री गांव निवासी बलराम पुत्र अयोध्या ने जोगिया कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी सीमा यादव का विवाह दो वर्ष पूर्व जोगिया कोतवाली क्षेत्र के भंवारी गांव निवासी दीपक यादव से हुआ था। तभी से उसका पति दीपक यादव, देवर मनोज, ससुर गंगाराम व सास दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल की मांग करते रहते थे। इसकी शिकायत उसने कई बार की थी। इनकी प्रताड़ना से तंग आकर बुधवार की रात आत्महत्या कर ली है।
इस संबंध में कोतवाल मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद