फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाग में विवाहिता की हत्या, पति समेत छह पर प्राथमिकी दर्ज

Sun, 28 Jun 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चक मझारी गांव में विवाहिता आसरा खातून (21) की मायके से बुलाकर बाग में लेकर जाकर हत्या का मामला सामने आया है। सिर पर गहरी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन

मां खलीजुल ने बेटी के पति मोहम्मद कयूम समेत छह लोगोंं पर हत्या और दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। पुलिस ने हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव से 200 मीटर दूर बाग में मिली मृतका की चप्पल और पानी की बोतल भी मिली है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के चक मझारी गांव की आसरा खातून (21) की शादी 30 मार्च 2026 को बड़े धूमधाम के साथ गांव के ही मोहम्मद कयूम पुत्र मोहम्मद रजा के साथ हुई थी। मायके पक्ष के अनुसार आसरा खातून अपने घर पर खुशी-खुशी रह रही थी लेकिन कुछ ही दिन बाद पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई। कुछ दिनों पूर्व आसरा खातून अपने मायके चली आई थी, जहां से पति के बुलाने पर 25 जून को फिर अपने ससुराल आ गई थी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात में आसरा के पिता कैश मोहम्मद को पता चला कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है। उसे लेकर उनका दामाद कयूम कहीं गया है। उन्होंने फोन से इसकी जानकारी लेने का प्रयास किया तो उसने बताया कि वह आसरा को लेकर मुंबई जा रहा है।
पिता ने किसी तरह से पता किया कि उनकी बेटी की तबीयत खराब है और मोहम्मद कयूम उसे अस्पताल लेकर गया है। कैश मोहम्मद सुबह होने पर बेटी के घर पहुंचते तो पता चला कि उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के अन्य लोग भी पहुंच गए। इस मामले में पुलिस सूचना दी गई।
मौके पर एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्रा, तहसीलदार रवि यादव, सीओ बृजेश शर्मा, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव, अमन दुबे, आदित्य पांडेय पहुंचे गए। आसरा की मां खलीजुल ने हत्या का आराेप लगाया। थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मृतका की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें