फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Tue, 12 May 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बन्हैती गांव में एक नवविवाहिता आसिया खातून (20) की सोमवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। मृतका की मां जमीला ने ससुराल वालों पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, संतकबीर नगर के सालेहपुर थाना दुधारा निवासी जमीला खातून पत्नी अब्दुल रज्जाक निवासी ने चौकी कुर्थिया पर सोमवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे सूचना दी कि उनकी बेटी आसिया खातून को ससुराल पक्ष ने जहर दे दिया है। जमीला के मुताबिक आसिया की शादी करीब एक वर्ष पूर्व अख्तर निवासी बन्हैती थाना खेसरहा के साथ हुई थी। मृतका का एक दो माह का बच्चा भी है। सूचना पर कुर्थिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने बताया कि आसिया और उसके पति के बीच दवा को लेकर विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर आसिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद परिजन आनन-फानन में उसे निजी वाहन से बस्ती के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुधौली ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि रुधौली पुलिस मृतका का पंचायतनामा और अन्य विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में कुर्थिया चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें