फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, पति और ससुर पर हत्या का केस

विज्ञापन
मृतका रिकां सोनी। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। तेलियाडीह गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के भाई ने तहरीर देकर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति व ससुर पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।
डुमरियागंज पुलिस को दी गई तहरीर में शत्रुध्न सोनी निवासी जमौता ने बताया कि उसकी बहन रिकां (25) की शादी तीन वर्ष पूर्व रमेश सोनी निवासी ग्राम तेलियाडीह में हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसकी बहन को पति रमेश सोनी और ससुर रविनाथ सोनी दहेज के लिए प्रताड़ित करके दहेज की मांग करते थे। जब भी उनकी बहन मायके आती तो हम लोगों से ससुराल में होने वाले उत्पीड़न की बातें बताती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत्रुध्न सोनी ने आरोप लगाया कि बुधवार 28 मई को दोपहर 12: 30 बजे दहेज को लेकर उसकी बहन को उसके पति व ससुर ने जहर देकर मार डाला। उसकी बहन की चार माह की बेटी भी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर बृहस्पतिवार को मृतका के पति व ससुर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न व हत्या का केस दर्ज कर शव को पीएम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें