फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Sun, 07 Jul 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में हुई घटना, पति समेत तीन पर केस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खेसरहा। थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव में संदिग्ध हालात में शुक्रवार को एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे लटका हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत तीन पर केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गुलरिहा गांव निवासी लक्ष्मीना (28) पत्नी रमेश छह माह से अपनी पति व तीन बच्चों के साथ अपने परिजनों से अलग रहती थी। पति राजेश घर पर ही सटरिंग का कार्य करता था। विवाहिता का मायका संतकबीरनगर के बखिरा थाना के तरैना गांव में था। आठ वर्ष पहले उसकी शादी रमेश से हुई थी। बताया जाता है कि रमेश शुक्रवार को मछली मारने गया था। वह करीब 11 बजे रात को वापस आया था। रमेश ने सुबह देखा तो वह कमरे में फंदा के सहारे लटकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता लौटू ने सास, ससुर व पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि मृतका के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें