मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 23 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंचे मायके पक्ष की मौजूदगी में मृतका का अंतिम संस्कार किया गया।
इस मामले में किसी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं दी है। मृतका का मायका मेंहदावल थाना अंतर्गत नावलखपुर चौकी क्षेत्र में है। तीन वर्ष पहले उसका गौना हुआ था। परिजनों के मुताबिक गुरुवार की रात पति-पत्नी अपनी डेढ़ वर्षीय पुत्री के साथ सोए थे।
रात्रि में बेटी के रोने की आवाज सुन पति की नींद खुली तो कमरे में छत की कुंडी से पत्नी की लाश लटक रही थी। इस संबंध में थाना प्रभारी रामचंद्र यादव के मुताबिक देर शाम तक इस तरह की किसी घटना की तहरीर नहीं मिली है और न ही किसी ने शिकायत की है।