फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर झूली मायके में रह रही विवाहिता

Thu, 04 May 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
म‌ह‌िला की मौत पर गमगीन प‌र‌िवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चिताही गांव में बुधवार रात मायके में रह रही नवविवाहिता संदिग्ध हाल में फंदे पर झूल गई। घटना के समय परिवार के सदस्य पड़ोस में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। चिताही गांव निवासी कल्लू राजभर की पुत्री पूनम (20) का विवाह जून 2016 में बांसी के सोनखर निवासी अजय के साथ हुई थी। बताते हैं कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही पूनम विदा होकर मायके चली आई उसके बाद वापस ससुराल नहीं गई।
विज्ञापन

इस बीच कई बार विदाई के लिए ससुराल पक्ष की ओर से प्रयास भी किया गया, लेकिन बात नहीं बनी। बुधवार रात पूनम घर में अकेली थी। पिता कल्लू व मां सहित अन्य भाई-बहन पड़ोस में आयोजित वैवाहिक समारोह में हिस्सा लेने गए थे। रात को लौटे तो पूनम का शव फंदे पर झूल रहा था। देर रात सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। प्रभारी एसओ राजेश द्विवेदी के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ससुराल वालों को भी सूचित कर दिया गया है। विवाहिता ने कैसे व किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें