फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत की हिस्सेदारी को लेकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज

Wed, 08 Jul 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। थाना क्षेत्र के झहराव गांव में खेत की जोताई के दौरान हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में एक युवक और उसकी पत्नी के साथ पट्टीदार ने की मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं, आरोपी पिता-पुत्र का शांतिभंग की आशंका में चालान भी किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, झहराव गांव निवासी अब्दुल मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने खेत की जुताई करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान उनके पट्टीदार सफात अली अपने पुत्र सैदुल्लाह, गुलाब और एक महिला के साथ मौके पर पहुंचे और जोताई किए जा रहे खेत में अपना हिस्सा बताकर विवाद करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई।
आरोप है कि सभी मिलकर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से अब्दुल की पिटाई करने लगे। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी की भी पिटाई कर दी, जिससे पति पत्नी घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने सफात अली, सैदुल्लाह, गुलाब और एक महिला के खिलाफ मारपीट सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर ली। इस संबंध थानाध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र ने बताया कि खेत के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता-पुत्र का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें