फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवरात्र में सजने लगे इलेक्ट्राॅनिक्स सामानों के बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों में बढ़ी नई तकनीकी के सामानों की मांग, झालरों के सामान भी खूब बिक रहे हैं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नवरात्र शुरू होते ही इलेक्टि्रक और इलेक्ट्राॅनिक सामानों की बिक्री बढ़ गई है। चार दिन पहले तक जिन दुकानों में सन्नाटा था, अब वही दुकानें ग्राहकों से गुलजार हो गई हैं। दुकानदारों के अनुसार नवरात्र में खरीदारी करना शुभ होता है और ऐसी खरीदारी से त्योहारी सीजन में जरूरतें भी पूरी होती हैं।
शहर में कुछ लोग ऑनलाइन माध्यम से भी सामान खरीद रहे हैं, इसके बावजूद भी शहर की दुकानों में अचानक रौनक बढ़ गई है। बाजार में खरीदारी का उत्साह नजर आ रहा है, जबकि नई तकनीक की सामानों की मांग अधिक है। इसमें घरेलू उपयोग के साथ बिजली से साज सज्जा के सामानों की बिक्री तेजी से हो रही है। दशहरा, दीपावली से पहले ही लोगों ने अपने घरों की सजावट शुरू कर दी है। शहर के दुकानदार घनश्याम गुप्ता ने कहा कि टीवी, ग्रीजर, मिक्सर ग्राइंडर,ओवन सहित अन्य सामानों की बिक्री बढ़ गई है। त्योंहारी सीजन में छूट भी दी जा रही है, क्योंकि ग्राहकों की संतुष्टि ही प्राथमिकता है। नवरात्र में दुकानदारी तेज हुई है।
विज्ञापन

दुकानदार आदित्य का कहना है कि प्रेस, हैलोजन हीटर सहित अन्य सामानों की मांग के साथ ऑफर भी है। ऑनलाइन खरीदारी पर कम ग्राहकों को भरोसा है। हमारी दुकानों में लोग सामानों को देखकर खरीदते हैं, जबकि ऑनलाइन खरीदे सामानों में लोगों को धोखा भी मिल रहा है।
विज्ञापन


नई तरह की झालर
इलेक्ट्रानिक्स की दुकानों में सजावट में उपयोगी स्टे फ्लाइड, डेकोरेशन लाइट, फैंसी झालर, क्रिस्टल झालर, फिक्सर झालर, वॉटर फॉल झालर से सजावट की जा रही है। दुकानदार कन्हैया का कहना है कि बाजार में इस बार नए तरह की झालर और सजावट के सामानों को ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें