फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नवरात्र में सजा बाजार... माता की चुनरी और पूजन सामग्री की मांग

Wed, 25 Mar 2026 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर में रामनवमी के अवसर पर सजी हुई दुकान। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शक्ति की उपासना के महापर्व चैत्र नवरात्र में श्रद्धालुओं की खरीदारी के लिए बाजार सजे हुए हैं। श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दुकानदारों ने अपनी दुकानों को आकर्षक ढंग से सजाकर पूजन सामग्री का पर्याप्त स्टॉक लगा लिया है। नवरात्र के अंतिम दिनों में भी श्रद्धालु माता रानी की पूजा-अर्चना के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी में जुट हुए हैं। इसके चलते बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन

माता की चुनरी, नारियल, शृंगार का सामान और मिट्टी के बर्तनों की बिक्री में तेजी आई है। पूजन सामग्री की दुकानों पर मां के शृंगार के साथ-साथ व्रत सामग्री की भी मांग बढ़ गई है। बुधवार को सुबह से देर शाम तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बनी रही। नगर के सिहेंश्वरी मंदिर के पास और सिद्धार्थ तिराहे के पास स्थित दुकानदारों ने बताया कि नवरात्र को ध्यान में रखते हुए नारियल, सुपारी सहित अन्य पूजन सामग्री मंगाई गई है। इसके साथ ही चुनरी, माता की तस्वीरें, कलश, अगरबत्ती, धूप, कपूर आदि भी उपलब्ध हैं। माता की चुनरी 20 रुपये से सौ रुपये तक, जबकि माता की पोशाक 25 रुपये से पांच सौ रुपये तक मिल रही है। नवरात्र के दौरान बाजारों में रौनक बढ़ गई है। नवरात्र के मद्देनजर शहर समेत जिले के विभिन्न चौराहों और बाजारों में माता की मूर्तियों की दुकानें भी सज गई हैं। छोटी मूर्तियों से लेकर भव्य प्रतिमाओं की बिक्री तेज हो गई है। इस बार बाजार में माता की मूर्तियां 50 से तीन सौ रुपये तक बिक रही हैं, जबकि पीतल के दीपक 20 से 450 रुपये तक उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें