फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देवोत्थान एकादशी पर बाजारों में बढ़ी रौनक, सहालग की खरीदारी तेज

विज्ञापन
शहर के सिद्धार्थ तिराहे के पास सिंगाड़ा और गन्ने की खरीददारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
चार माह की योगनिद्रा के बाद आज जागेंगे भगवान विष्णु, तुलसी विवाह के साथ शुरू होंगे मांगलिक कार्य
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। देवोत्थान एकादशी को लेकर जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। चार माह के चातुर्मास के बाद भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने की धार्मिक मान्यता के साथ ही विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को पड़ रही देवोत्थान एकादशी पर घरों में पूजा-पाठ और तुलसी विवाह की तैयारियां चल रही हैं।
वहीं, बाजारों में भी खरीदारी तेज हो गई है। नौगढ़, बांसी, डुमरियागंज, इटवा, शोहरतगढ़ और बढ़नी के बाजारों में पूजन सामग्री, गन्ना, सिंघाड़ा, शकरकंद, फल और मिठाइयों की दुकानों पर ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। सहालग शुरू होने से कपड़ा, सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेंट और कैटरिंग कारोबारियों को भी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
विज्ञापन

कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवोत्थान, देवउठनी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आषाढ़ शुक्ल एकादशी को क्षीरसागर में योगनिद्रा में गए भगवान विष्णु चार माह बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी को जागते हैं। इसी के साथ चातुर्मास समाप्त हो जाता है और विवाह, गृह प्रवेश सहित अन्य मांगलिक आयोजनों की शुरुआत होती है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और शाम को दीप जलाकर देवताओं का आह्वान करते हैं।
पंडित पवन कुमार त्रिपाठी के अनुसार, सनातन धर्म में देवोत्थान एकादशी का विशेष महत्व है। मान्यता है कि भगवान विष्णु के जागने के साथ ही मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है। इस दिन तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की परंपरा भी निभाई जाती है। घरों में तुलसी चौरे को सजाकर गन्ने का मंडप बनाया जाता है। विधि-विधान से पूजन के बाद तुलसी विवाह कराया जाता है। कई परिवार अपनी परंपरा के अनुसार एकादशी तो कुछ द्वादशी को तुलसी विवाह का आयोजन करते हैं।
-
दो तिथियों में बंटा एकादशी व्रत, 21 को तुलसी विवाह
इस वर्ष एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 बजे शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 बजे समाप्त होगी। गृहस्थों के लिए मुख्य व्रत शुक्रवार, 20 नवंबर को रखा जाएगा, जबकि वैष्णव परंपरा के अनुसार गौण एकादशी का व्रत शनिवार, 21 नवंबर को होगा। कई स्थानों पर 21 नवंबर को तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। मुख्य व्रत रखने वाले श्रद्धालु 21 नवंबर को दोपहर 12:49 से 2:57 बजे के बीच पारण कर सकेंगे।
विज्ञापन

-
नवंबर-दिसंबर में गूंजेंगी शहनाइयां
देवोत्थान एकादशी के साथ सहालग शुरू होने से शादी-विवाह वाले परिवारों में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। नवंबर में 21, 24, 25 और 26 तथा दिसंबर में दो, तीन, चार, पांच, छह, 11 और 12 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। इसके बाद खरमास शुरू होने पर मांगलिक आयोजनों पर विराम लग जाएगा। सहालग को देखते हुए मैरिज लॉ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें