फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: धनतेरस पर चमका बाजार, 160 करोड़ का हुआ कारोबार

Tue, 29 Oct 2024 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व का आगाज मंगलवार को धनतेरस से हुआ। सोना-चांदी, बर्तन, ऑटाे माबाइल्स, इलेक्ट्रिक, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडिमेड गारमेंट्स, फर्नीचर की दुकानों पर खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर व प्रमुख कस्बों में शाम को लोग शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने उमड़े तो बाजार गुलजार हो गए। व्यापारियों के अनुसार धनतेरस के दिन 160 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ होगा। धनतेरस पर ग्राहकों के लिए तेतरी बाजार हाईडिल तिराहा, कपड़े वाली गली, तेतरी बाजार, रेलवे मार्ग आदि बाजारों को सजाया गया था। सबसे ज्यादा चमक सराफा, बर्तन, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों की दुकानों पर देखने को मिली। कारोबार अच्छा होने से व्यापारी भी खुश नजर आए।
दिनभर रियल स्टेट, वाहन व गहनों की खूब बिक्री हुई। शाम को बाजार ग्राहकों से खचाखच भरे हुए थे। तेतरी बाजार में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी तो वाहनों के पहिए थमने लगे। सराफा बाजार में सोने, चांदी व हीरे के आभूषणों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा चांदी के सिक्के भी खूब बिके। बर्तन बाजार में खूब रौनक देखने को मिली। दोपहिया, चौपहिया के अलावा कॉमर्शियल वाहन भी खूब बिके। मोबाइल व इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों के शोरूमों में भी देर रात तक बिक्री जारी रही। साथ ही कपड़ों की भी खूब खरीद हुई। उधर, शगुन के लिए लोगों ने झाडू भी खरीदी। भारत नेपाल बाॅर्डर के बढ़नी, कपिलवस्तु, खुनुवा एवं ककरहवा बार्डर पर खूब खरीदारी हुई।
विज्ञापन

विशेष ऑफर से ग्राहकों को लुभाया : सुबह से लेकर देर रात तक आभूषण केंद्र पर सोने-चांदी की खूब खरीदारी हुई। इस बार सोने और चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा इस बार हीरे के आभूषणों को ग्राहकों ने खूब खरीदा। पहले ग्राहक अपने सामानों की बुकिंग कर चले जाते थे। लेकिन, इस बार ग्राहक सीधे दुकान पर आकर अपनी पसंद की खरीदारी की। पिछले वर्ष की तुलना में देखा जाए तो इस बार धनतेरस पर 20 फीसदी की अधिक बिक्री हुई है।
ज्यादातर लोगों ने मनपसंद गहनों की बुकिंग करा ली थी। इलेक्ट्रानिक्स सामान के साथ ही रेडीमेड कपड़ों की भी खूब बिक्री हुई। दुकानों पर विभिन्न आकर्षक उपहारों व क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए विशेष ऑफर से ग्राहकों ने खूब लाभ उठाया। धनतेरस के दिन ही माल की डिलीवरी के साथ छूट की सुविधा मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें