सिद्धार्थनगर। पैगंबर मुहम्मद साहब पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को नगर में जुलूस निकाल कर सिद्धार्थ चौराहे पर हिंदू महासभा के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश तिवारी का पुतला जलाया। इस दौरान विरोध स्वरूप जमकर नारेबाजी की गई और आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की गई।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नबी मोहम्मद मुस्तफा की शान में गुस्ताखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भारतीय संविधान के मुताबिक किसी भी धर्म और धर्मगुरु का अपमान करना गलत है। ऐसी भावना सांप्रदायिकता को बढ़ाती है। कमलेश तिवारी का बयान इसी भावना से प्रेरित है।
देश की शांति और सौहार्द को बिगाड़ने के लिए कुछ लोग जानबूझकर ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। राज्यपाल को पत्र प्रेषित भेजकर कमलेश तिवारी को फांसी की सजा देने की मांग की गई। प्रदर्शन में मौलाना अनवर आजाद, मौलाना सजाद अहमद, जामा मस्जिद के मौलाना हैदर सुहेल, मौलाना फरीद, रियाज अहमद, निसार अहमद आदि शामिल रहे।