कपिलवस्तु। शुद्धोधन गाऊ पालिका वार्ड नंबर एक में उपचुनाव में प्रचार के लिए सरकारी वाहनों के उपयोग का आरोप लगाते हुए स्थानीय माओवादी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोक दिया। हालांकि समय पर पुलिस ने मामले को सुलझा लिया।
माओवादी कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपचुनाव में प्रचार के लिए सरकारी वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। प्रधान तिलकराम यादव की मौत के बाद से करीब डेढ़ महीने से वार्ड में प्रधान पद रिक्त है।
सीपीएन-यूएमएल के नेताओं द्वारा सरकारी वाहन का इस्तेमाल करने के बाद माओवादी कार्यकर्ताओं ने गाड़ी को रोका लिया। बृहस्पतिवार को शुद्धोधन गाऊ पालिका वार्ड नंबर एक के पतरिया गांव में लुंबिनी प्रदेश विशेष अधिकार समिति के अध्यक्ष गिरिधारीलाल न्योपाने द्वारा उपयोग किए जाने वाले सरकारी नंबर की गाड़ी से कुछ लोग चुनाव प्रचार कर रहे थे। संवाद