फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान समारोह में मिला कई को सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिद्धार्थनगर। बांसी के नरकटहा निजी कॉलेज में बुधवार को प्रबुद्ध वर्ग सम्मान समारोह में लगभग दो दर्जन प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को सम्मानित किया गया।आजाद वाहिनी और भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन की तरफ से कार्यक्रम किया गया।

पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर कालिका प्रसाद त्रिपाठी ने कहा कि आजाद वाहिनी और भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने प्रबुद्ध वर्ग के सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन करके समाज को एक नई दिशा दिखाई है। इस संगठन ने प्रबुद्ध वर्ग का सम्मान करके समाज को एक नया आयाम दिया है। जिसके लिए संगठन के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि पुरानी पेंशन बहाली योजना सरकार को लागू करना चाहिए। इसके लिए प्रबुद्ध वर्ग हर संघर्ष करने को तैयार है। कॉलेज के संस्थापक मोईद खान ने कहा कि समाज में कुछ न कुछ रचनात्मक कार्य हमेशा होते रहने चाहिए, इससे समाज में जागरूकता आती है और प्रबुद्ध वर्ग का मनोबल बढ़ता है। इस दौरान प्रो. केपी त्रिपाठी, सतीश चंद्र त्रिपाठी, मोईद खान, पूनम त्रिपाठी, विजय बहादुर अंबेडकर, रामदेव गुप्ता, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, सीमा द्विवेदी, हरेंद्र सिंह, हाफिज इश्तियाक अहमद, भारतीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिलाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव, रक्तदाता बृजेश चौबे, आदित्य प्रकाश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें