फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घर में घुसकर मारने-पीटने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव की घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी एक व्यक्ति ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर गांव के एक परिवार पर बिना किसी बात के घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई है। इसमें एक मारपीट का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति घर पर पहुंचकर मारते हुए दिख रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गोपिया गांव निवासी संजय श्रीवास्तव ने त्रिलोकपुर पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि बुधवार को सुबह करीब आठ बजे हम अपने मोबाइल फोन से बात कर रहे थे। इसी बीच गांव के ही दो लोग बिना किसी बात के गाली देने लगा। जब जब विरोध किया तो लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने के लिए हमारी पत्नी बेटी आई तो उन्हें भी पीटा। जब सब घर में छिपने लगी दो दोनों दबंग घर में घुस कर बेटी व पत्नी को बुरी तरह से पीटा है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीडि़त ने त्रिलोकपुर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर तहसीलदार सिंह ने कहा कि गोपिया में मारपीट के घटना की जानकारी है। तहरीर के आधार पर जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें