योग दिवस की तैयारी को लेकर नौगढ़ ब्लॉक परिसर में पूर्वाभ्यास करते बीडीओ व सचिव।
सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को बीडीओ सहित ब्लॉक के कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने लोगों को योग कराते हुए उसके लाभ के बारे में बताया। बीडीओ अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि योग मनुष्य के शरीर को स्फूर्ति प्रदान करता है। स्वास्थ्य रहने के लिए लोगों को खानपान के साथ प्रत्येक दिन योगाभ्यास पर भी ध्यान देना चाहिए। योग करने से कई प्रकार की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। इसीलिए अपनी दिनचर्या में योग को जरूर शामिल करें। इस दौरान एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्र, सुरेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, कलीमुज्जफर, रजनीश तिवारी, शकील अहमद, विमलकांत, अभिनव ओझा, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद