फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंडलीय ट्रायल में खिलाड़ियाें ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

-
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। बस्ती में शनिवार को हुए मंडलीय ट्रायल में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। उभरते हुए खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान सुरक्षित कर लिया है। इसमें दो गोल्ड व पांच सिल्वर मेडल के साथ सिद्धार्थनगर का दबदबा रहा।
मंड स्तरीय ट्रायल की 200 मीटर दौड़ में मोनिका विश्वकर्मा ने प्रथम व ऊंची कूद में नेहा यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, तिकड़ी कूद में गुड़िया वर्मा ने द्वितीय, तीन किमी की दौड़ में करिश्मा मोदनवाल ने द्वितीय, 800 मीटर की दौड़ में स्नेहा ने द्वितीय, चक्का फेंक में वंदना द्वितीय व 100 मीटर की दौड़ में स्नेहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एथलेटिक्स की कोच सुमन सिंह ने बताया कि राज्य स्तरीय टीम में प्रतिभाग के लिए जिले से 10 खिलाड़ियों को मंडल ट्रायल में भेजा गया था। इसमें दो गोल्ड के साथ सात खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय टीम की सूची जल्द ही जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें