सिद्धार्थनगर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के रोल प्रेक्षक एवं मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह मंगलवार को भ्रमण के दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के तीन-तीन पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण सुबह 10.30 बजे से करेंगे। सायं 4:00 बजे से 4.30 बजे तक जिला निर्वाचन अधिकारी एवं समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक भी करेंगे। 4.30 बजे से 5.00 बजे तक सांसद, समस्त विधायक एवं समस्त मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्ष एवं मंत्री के साथ बैठक होगी। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव श्रीवास्तव ने दी है। संवादɿ