फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैर इरादतन हत्या मामले का वांछित गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। कठेला समय माता पुलिस ने चार दिन पहले मारपीट में घायल रामनाथ की मौत के मामले में नामजद अवधेश उर्फ लल्लन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। कठेला समय माता थानाक्षेत्र के मेंहदानी में स्थित शराब ठेके के पास बुधवार को मारपीट हुई थी। इटवा सीएचसी में इलाज के दौरान शुक्रवार की शाम रामनाथ की मौत हो गई थी। पत्नी दीपा की तहरीर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

कठेला समय माता एसएचओ अरुण कुमार ने बताया कि थानाक्षेत्र के मेंहदानी निवासी दीपा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके पति रामनाथ बुधवार को गांव के शराब के ठेके के रास्ते पर जा रहे थे। तभी अवधेश उर्फ लल्लन, रामवृक्ष और अनिल राज गौतम ने उन्हें रोक लिया। पुरानी रंजिश में तीनों ने लोहे के पाइप और डंडे से लोहे के खंभे में बांधकर हमला कर दिया। इसमें उन्हें गंभीर चोटें आईं। घायल अवस्था में उन्हें इटवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। शुक्रवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ी और थोड़ी देर में मौत हो गई।
इस मामले में पुलिस ने अवधेश उर्फ लल्लन, रामवृक्ष और अनिल राज गौतम पर गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। रविवार को अवधेश उर्फ लल्लन निवासी ग्राम भुतहवा थाना कठेला समय माता को पुलिस ने भुतहवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें