पथरा। थाना क्षेत्र के तुरकौलिया तिवारी गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति और उसके भतीजी-भतीजे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
गांव निवासी ध्रुपचंद्र ने पुलिस को बताया कि आठ नवंबर की शाम करीब आठ बजे यह घटना हुई। भगवानदास की दुकान के पास गांव के सुर्जीत, दरबारी, महेश और पांचू ने उन्हें पीटा। उन्होंने ध्रुपचंद्र, उनकी भतीजी पूजा और भतीजे लकी को लात-मुक्कों और लाठी-डंडों से मारा। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।