फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्वस्थ्ा शरीर के लिए योग को जीवन का हिस्सा बनाएं

Wed, 15 Oct 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में चल रहे पांच दिवसीय सिद्धार्थ उत्सव में दूसरे दिन मंगलवार को कार्यक्रम की शुरुआत भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत योग एवं जुंबा सत्र से हुई। इसकी अध्यक्षता कुल सचिव एवं परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने की। कहा कि आज के व्यस्त जीवन में अष्टांग हृदय में वर्णित योगिक क्रियाएं-धौति, आंकुचन, उड़न, अपान आदि-हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के संरक्षण में अत्यंत उपयोगी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को योग और व्यायाम को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।
विज्ञापन

वहीं स्वस्थ भारत, विकसित भारत विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्वास्थ्य और विकास के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए जागरूकता और सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा। कम्यूनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष प्रो. नौशाद आलम व डॉ. नीलम ने अपने वैज्ञानिक और प्रेरक विचार प्रस्तुत किए। दोनों वक्ताओं ने छात्रों को संतुलित आहार, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा दी।
परिचर्चा का संयोजन डॉ. कौशलेंद्र चतुर्वेदी और डॉ. रविकांत त्रिपाठी ने किया। इसके बाद विद्यार्थियों में स्वरोजगार और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापार विचार प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 14 छात्रों ने अपने नवाचारपूर्ण व्यापारिक प्रस्ताव प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने विचारों को स्टार्टअप के रूप में विकसित करने की रूपरेखा भी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें