फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेरकों ने बनाई धरने की रणनीति

Sun, 08 May 2016 11:12 PM IST
Siddharth Nagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को ब्लाक संसाधन केन्द्र डुमरियागंज के परिसर में साक्षर भारत प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक संगठन मंत्री आसिफ चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 17 मई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले अनिश्चिकालीन धरने की सफलता की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि 12 माह से मानदेय के लिए प्रेरक परेशान हैं। यही नहीं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व लोक शिक्षा केन्द्रों पर मिलने वाली सामग्री की आपूर्ति भी लंबित है। अध्यक्ष राहुल कुमार अग्रहरि ने कहा कि दिनों दिन प्रेरकों की समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन केन्द्र व प्रदेश सरकार इससे बेखबर है।

इसी को लेकर 17 मई को दिल्ली में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन की रूपरेखा बनाई गई है। इसमें हर राज्य के प्रेरक भाग लेंगे। हरिशंकर ने कहा कि अपना अधिकार पाने के लिए व केन्द्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए धरने में सबकी सहभागिता आवश्यक है।
विज्ञापन


धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए 16 मई को ही ब्लाक मुख्यालयों से रवानगी की जाएगी। बैठक में अरूण पाठक, अरविंद त्रिपाठी, मकसूद अहमद, अरविंद पांडेय, आसिफ  चौधरी, नीलम, रामसजीवन, श्वेता, प्रमोद, बबिता, शीला देवी, हरिशंकर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें