भनवापुर। सीएचसी सिरसिया में आयोजित प्रशिक्षण के तीसरे दिन अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने प्रतिभागी आशाओं को क्षेत्र में गृह भ्रमण के दौरान योग्य दंपती, गर्भवती महिला तथा बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की बात कही। सुषमा द्विवेदी ने आशा बहू को नवजात शिशुओं के अभिभावक को हाथ धुलने की जानकारी देना, नवजात शिशु का वजन, तापमान, सांस की गिनती, नवजात शिशु और मां के खतरे की लक्षण के विषय में जानकारी दी। मास्टर ट्रेनर राजीव कुमार त्रिपाठी व मैराज अहमद ने बताया कि आशा बहू को अपने क्षेत्र में प्रत्येक बच्चों के भ्रमण करने पर 50 रुपये प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान फूल कुमारी, अनीता, दुर्गेश नंदिनी, संध्या, सुशीला, विनीता मौजूद रहीं। संवाद