फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के चलते व्यावसायिक केंद्र कपड़ा गली में मुश्किल से गुजरती है बाइक

विज्ञापन
शहर के प्रमुख व्यावसायिक मार्ग से बाइक निकालना हो रहा मुश्किल। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
अतिक्रमण के चलते व्यावसायिक केंद्र कपड़ा गली में मुश्किल से गुजरती है बाइक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। शहर में बाधित हो रहे आवागमन और लगने वाले जाम का मुख्य कारण सभी प्रमुख सड़कों पर हुआ अतिक्रमण ही है। हालत यह है कि पुरानी सब्जी मंडी तक जाने वाले कपड़ा गली के नाम से मशहूर 15 फीट चौड़े मार्ग पर वर्तमान में बाइक से गुजरना मुश्किल है। यह हाल शहर की प्रमुख व्यावसायिक गली का है। इस पर कई व्यावसायिक प्रतिष्ठान हैं। इस मार्ग से चार पहिया वाहन निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। शहर के प्रमुख मार्गों की वास्तविक चौड़ाई और वर्तमान स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो सभी सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं।
शहर के प्रमुख मार्ग प्रारंभ से ही अतिक्रमण की चपेट में हैं। शायद यही वजह है कि इन मार्गों पर मुड़ने वाले स्थलों पर अक्सर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है, जो थोड़ी ही देर में शहर के मुख्य मार्ग को चपेट में ले लेती है। शनिवार को शहर कस सबसे पुराने व्यावसायिक केंद्र रहा कपड़ा गली के मोड़ पर ही लोगों की बाइक की गति धीमी हो गई। गली के दोनों तरफ स्थित दुकानों तक जाने के लिए ग्राहकों को चार पहिया वाहन मुख्य सड़क पर छोड़ना पड़ रहा था, जबकि जो बाइक सवार अंदर जा रहे थे, उन्हें भी मशक्कत करनी पड़ रही थी। कुछ ऐसा ही नजारा स्टेशन रोड और खजुरिया मार्ग का है। सिद्धार्थ तिराहे से 30 से 40 फीट तक चौड़े स्टेशन रोड पर मुड़ते ही लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही सात मीटर चौड़े लेकिन वर्तमान में शुरुआत से ही संकरे हो चुके खजुरिया मार्ग पर भी जाम की स्थिति है।
विज्ञापन

अतिक्रमण से सभी गलियां हुईं संकरी
शहर के अंदर गुजरने वाली गलियां भी अतिक्रमण की चपेट में आकर संकरी हो गई है। सिंहेंश्वरी इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज जाने वाली 15 फीट चौड़ी गली बेहद संकरी हो चुकी है। हालत यह है कि अगर एक तरफ से चार पहिया वाहन गुजर रहा है तो दूसरी तरफ से बाइक निकालना मुश्किल हो जाता है। यही हाल 10 से 15 फीट तक चौड़े अब्दुल्ला कॉलोनी और जलकल मार्ग का है।
बदल गई प्रमुख सड़कों की चौड़ाई
अतिक्रमण का नजारा कुछ ऐसा है कि शहर की प्रमुख सड़कों की जो चौड़ाई सरकारी अभिलेखों में है, वह वर्तमान में कम हो चुकी है। पीएचसी नौगढ़ के सामने से निकलने वाले 10 मीटर चौड़े आजाद नगर मार्ग की वर्तमान में चौड़ाई सात से आठ मीटर तक रह गई है। इसी तरह सरकारी अभिलेखों में सात मीटर चौड़े खजुरिया मार्ग की कई जगहों पर वर्तमान में चौड़ाई पांच मीटर से भी कम है। 10 से 12 मीटर चौड़ा स्टेशन रोड वर्तमान में आठ मीटर है, यही हाल वन विभाग कॉलोनी जाने मार्ग का है।
थम गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
तीन माह पहले शहर में शुरू हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान पांच दिन बाद ही बंद हो गया था। यह अभियान शहर के अंदर 27.5 मीटर चौड़े नौगढ़-गोरखपुर पर चल रहा था। इस मार्ग पर ही अभी कई जगहों पर अतिक्रमण है। शहर के अंदर के 3.5 किमी लंबे नौगढ़-गोरखपुर मार्ग मध्य से दोनों तरफ की कुल चौड़ाई 27.5 मीटर है। जबकि खजुरिया मोड़ और तहसील गेट के बीच कई स्थानों पर इसकी चौड़ाई बेहद कम है। अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप होने से लोगों में मायूसी है।
विज्ञापन

वर्जन--
सड़क चौड़ीकरण के लिए अभियान चलाकर शहर की प्रमुख सड़कों को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है, जल्द ही अन्य सड़कों पर भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इससे इन सड़कों पर निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा। शासन की मंशा के अनुसार शहर समेत सभी स्थानों पर अतिक्रमण हटाया जाएगा, किसी भी अतिक्रमण पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम नौगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें