फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा बुद्ध ने विश्व को अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश : पाल

विज्ञापन
जनपद स्थापना दिवस के अवसर पर कपिलवस्तु में स्थित स्तूप पूजन करते सांसद जगदंबिका पाल। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
महात्मा बुद्ध ने विश्व को अहिंसा के मार्ग पर चलने का दिया संदेश : पाल
विज्ञापन

जनपद स्थापना दिवस पर महात्मा बुद्ध की प्रतिमा एवं स्तूप का हुआ पूजन
सिद्धार्थनगर। तथागत गौतम बुद्ध के बचपन के सिद्धार्थ नाम से इस जनपद सिद्धार्थनगर की स्थापना के 34 वर्ष हो गए हैं। महात्मा गौतम बुद्ध ने विश्व को अंहिसा, करुणा और दया का पाठ पढ़ाया, उन्होंने हिंसा से बचने का उपदेश दिया। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने जनपद के स्थापना दिवस पर कपिलवस्तु में स्तूप पूजन के बाद आयोजित कार्यक्रम में कही।
सांसद ने कहा कि महात्मा बुद्ध का बाल्यकाल का जीवन कपिलवस्तु में ही व्यतीत हुआ था। वर्तमान में गौतम बुद्ध को मानने वाले अनेक देशों में मिलते हैं। बुद्ध ने पूरे विश्व को अंहिसा के मार्ग पर चलने का उपदेश दिया है। कपिलवस्तु को बुद्ध सर्किट से हवाई सेवा से जोड़ा जाएगा। शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि महात्मा बुद्ध के अहिंसा के विचार को सभी को अपनाने की जरूरत है। उनके दिए ज्ञान से विश्व के कई देश के लोग बौद्ध धर्म का पालन करते हैं। विधायक विनय वर्मा ने कहा कि हम सभी मिलकर कार्य करें, जिससे जनपद को और ऊंचाइयों पर ले जा सकें। विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि बौद्ध धर्म के भंतेगण शांति का मार्ग दिखाते हैं। डीएम संजीव रंजन ने कहा कि वर्ष 1988 में स्थापना के बाद जिले में तब से अब तक बहुत कुछ बदल गया है। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने कहा कि जनपद की पहचान भगवान गौतम बुद्ध के रूप में है। बुद्ध ने दुनिया को सही मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाया था, हम सभी लोगों को उनके बताए उपदेशों का आत्मसात करना चाहिए। जनपद स्थापना के 34वें वर्षगांठ के पर सुबह साड़ी तिराहा, सिद्धार्थ चौराहे, बर्डपुर स्थित तिराहे पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा के चरणों में पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही स्तूप का पूजन कर परिक्रमा किया गया। इस दौरान एसपी अमित कुमार आनंद, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी, मुख्य कोषाधिकारी व सूचना अधिकारी विनोद कुमार, उप कृषि निदेशक अरविंद कुमार विश्वकर्मा, सीएमओ डॉ. वीके अग्रवाल, बीडीओ बर्डपुर सुरेश कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नीतेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
युवाओं ने रात में केक काट मनाया स्थापना दिवस
सिद्धार्थनगर। शहर के युवाओं ने तिराहे पर स्थित राजकुमार सिद्धार्थ की मूर्ति के सामने रात 12 बजे केक काटकर जनपद स्थापना दिवस मनाया। बुद्ध विद्यापीठ महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. शक्ति जायसवाल की अगुवाई में जनपद का 34 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। डॉ. शक्ति जायसवाल ने कहा कि स्थापना के बाद शहर नव निर्माण की तरफ अग्रसर है और नई पहचान स्थापित कर रहा है। इस कार्यक्रम में मनोज गुप्ता, सुरेश रैना, अमित, विकास, अजहर, अभिलाष, विशाल शुक्ला, मेराज, पंकज, सिद्धार्थ, विक्रांत शुक्ला, अमल चौबे और आदर्श सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें