फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बोर्ड परीक्षा के लिए बने 116 परीक्षा केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए बने 116 परीक्षा केंद्र
विज्ञापन

डीएम की निगरानी में गठित टीम की जांच रिपोर्ट के बाद हुआ निर्धारण
सिद्धार्थनगर/ तुलियापुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए 116 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण हुआ। पिछले वर्ष से 15 अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं परीक्षा के संबंध में अन्य तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा मार्च माह में संभावित है। बोर्ड की ओर से परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करके आपत्ति मांगी गई थी। आपत्ति की जांच होने के बाद परीक्षा केंद्रों को अंतिम रूप दे दिया गया है। यहां पिछले शैक्षणिक सत्र 2022 में 101 केंद्र बने थे। परीक्षार्थियों की संख्या 63182 हो गई है, इसलिए इस बार केंद्र बढ़े हैं। हाईस्कूल के 38175 व इंटर में 24007 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

प्रस्तावित परीक्षा केंद्रों की सूची को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय समिति द्वारा परीक्षण आपत्तियों के निस्तारण के बाद बृहस्पतिवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने पत्र जारी कर निवेदन किया कि परीक्षा केंद्रों के संबंध में यदि किसी संस्था के छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य या प्रबंधक को कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति परिषद के ईमेल आईडी पर 31 दिसंबर तक भेज सकते हैं। 31 दिसंबर के बाद प्राप्त किसी आपत्ती पर विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

जनपद में 116 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। पिछली बार की तुलना में 15 केंद्र ज्यादा बने हैं। इस बार छात्रों की संख्या बढ़ी है। परिषद ने 31 दिसंबर तक आपत्ति दाखिल करने की तिथि निर्धारित की गई है।
-अवधेश नारायण मौर्य, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें